बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली रामस्वरुप उर्फ बुढ़ऊ गिरफ्तार

10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली रामस्वरुप उर्फ बुढ़ऊ गिरफ्तार

GAYA : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली रामस्वरुप यादव उर्फ बीरबल उर्फ बुढ़ऊ को गिरफ्तार किया है। रामस्वरुप की गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की टीम ने गया जिले से की है। 

बताया जा रहा है कि एसटीएफ आईजी कुंदन कृष्णन को गुप्त सूचना मिली की मध्य जोन का जोनल कमांडर कुख्यात नक्सली रामस्वरुप यादव गया जिले में देखा गया है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कुख्यात नक्सली रामस्वरुप यादव मध्य जोन का जोनल कमांडर के साथ-साथ मध्य प्रदेश का प्रभारी रह चुका है।  इस कुख्यात नक्सली पर बिहार-झारखंड में 50 से अधिक नक्सली वारदातों को अंजाम देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News