बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस के 10 थानेदारों का तबादला

पटना पुलिस के 10 थानेदारों का तबादला

PATNA :  एसएसपी के आदेश पर  पटना जिले के 10 थानेदारों का तबादला किया गया है। इसके अलावा गर्दनीबाग के थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। उन पर पूर्णिया के एक मामलों में लेट लतीफी का आरोप है। पूर्णिया डीआईजी सौरभ कुमार के आदेश के बाद इन्हें निलंबित किया। गर्दनीबाग के नए थानेदार पंकज कुमार होंगे।

अबरार अहमद को बाढ़ और कैसर आलम को फुलवारीशरीफ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पंकज कुमार  को गर्दनीबाग का थानाध्यक्ष बनाया गया है। शाहपुर थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव का तबादला विशेष सूचना इकाई, पटना में किया गया है।

बाढ़ के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा को दानापुर अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। अजीत कुमार को बाईपास यातायात का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश रंजन को मोकामा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभय कुमार को सगुना मोड़ यातायात थाना की कमान सौंपी गयी है। नसीम अहमद को शाहपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Suggested News