बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फोनी तूफान को लेकर बिहार से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द

फोनी तूफान को लेकर बिहार से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द

PATNA : ओडिशा और पूर्वी तटीय भारत में शुक्रवार को फेनी चक्रवात की चेतावनी के बाद रेलवे ने पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के बिहार के कई स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं। इनमें से अधिकतर ऐसी ट्रेनें हैं, जो ईस्ट कोस्ट के समुद्री तट से होते हुए पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के स्टेशनों पर जाती है। 

पूर्व मध्य रेल द्वारा रद्द घोषित ट्रेनों में पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-यशवंत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्स., आनंद विहार टर्मिनल-पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्स., पुरी-नई दिल्ली-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्स आदि ट्रेनें शामिल हैं। 

वहीं दानापुर-बेंगलुरु सिटी संघमित्रा एक्सप्रेस का परिचालन सामान्य रहेगा। सीपीआरओ ने बताया कि यह ट्रेन नागपुर होते हुए बेंगलुरु और चेन्नई तक जाती है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News