बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे मे भारी बदलाव, बदले गए दो साल से जमे 12 थानों के थानेदार

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे मे भारी बदलाव, बदले गए दो साल से जमे 12 थानों के थानेदार

मोतिहारी। पंचायत चुनाव के मद्देनज मोतिहारी एसपी ने जिला में थानेदारों में भारी फेरबदल किया है। दो वर्षों से थाना में जमे 12 थानेदार को इधर से उधर किया गया है।तबादले में मोतिहारी नगर थाना ,छतौनी सहित 12 का ट्रांफ़सर पोस्टिंग किया गया है।

दो वर्ष से थाना में जमे  12 थानेदार का तबादला किया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर तबादला की चर्चा है। एसपी नवीन चंद्र झा ने नगर थाना के थानेदार गौरी कुमारी पुलिस केंद्र करते हुए हिंदी शाखा के पुअनि विजय प्रशाद राय को नगर इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं छतौनी थानेदार मुकेश चंद्र कुमार को प्रभारी हिंदी शाखा करते हुए नए कमान छौड़ादानो सर्किल इंस्पेक्टर नित्यानंद चौहान को दिया गया है। वहीं नगर थाना के पुआणि सुनील कुमार सिंह को मेहसी थानेदार बनाया गया है। पहाड़पुर थानेदार अनुज कुमार को पुलिस करते हुए संग्रामपुर थानेदार महेंद्र कुमार की पहाड़पुर थाने की कमान दिया गया है। वहीं राजीव नयन प्रसाद को अनु. जाती /जनजाति थाना से हटाकर संग्रामपुर थाने की कमान दिया गया है। 

पुअनि मनोज कुमार पासवान को अनु. जाती /जनजाति थाना की कमान दिया गया है। पुअनि संतोष कुमार को भेलही ओपी से पुलिस केंद्र किया गया। पुअनि मनोज कुमार को नगर थाना से भेलही ओपी का प्रभारी बनाया गया है। मधुबन थानेदार विपिन सिंह को पुलिस लाइन किया गया। जबकि पुअनि राजेश कुमार को लखौरा थाना से हटाकर मधुबन का थानेदार बनाया गया है ।पुअनि अवनीश कुमार को मेहसी थानेदार से हटाकर लखौरा थानेदार बनाया गया है। तबादले सूची में अंकित सभी थानेदार को 24 घंटे में योगदान का निर्देश दिया गया है ।


Suggested News