बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

12 साल की लड़की के साथ बलात्कार, गांव में तनाव, आरोपी को खोज रही पुलिस

12 साल की लड़की के साथ बलात्कार, गांव में तनाव, आरोपी को खोज रही पुलिस

NAWADA : नवादा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। 12 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया गया है। बताया जा रहा है कि रोह थाना क्षेत्र के एक गांव के 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि बंडा ने ही बच्ची के साथ बलात्कार किया है। वह गांव के गौतम राजवंशी के घर में रहता है। बंडा मूल रूप से राजगीर का रहने वाला है। 

परिजनों ने बताया कि जिस वक्त बच्ची के साथ गलत किया गया, उस वक्त घर में कोई नहीं था। बच्ची घर पर अकेली थी, उसी दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती किया। पीड़ित बच्ची की मां खेत में धान काटने चली गयी थी वहीं पिता काम करने के लिए घर से बाहर चले गए थे। मौका देख कर युवक घर में घुसकर बच्ची के साथ बलात्कार किया। 

पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला थाने में पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Suggested News