बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सकरी फारबिसगंज रेलखंड के अमान परिवर्तन पर अबतक खर्च हुए 1238 करोड़ रूपये : सुशील कुमार मोदी

सकरी फारबिसगंज रेलखंड के अमान परिवर्तन पर अबतक खर्च हुए 1238 करोड़ रूपये : सुशील कुमार मोदी

PATNA : राज्यसभा सांसद एवं बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सकरी- फारबिसगंज (206 KM) जिसके अंतर्गत सकरी- निर्मली– झंझारपुर-लौकहा बाजार– सहरसा- फारबिसगंज के बीच ब्रॉडगेज अमान परिवर्तन 2004-05 में 1471 करोड़ से स्वीकृत हुआ था। इस पर अभी तक 1238 करोड़ व्यय हो चुका है तथा वर्ष 2021-22 में 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने आगे बताया कि सकरी- निर्मली सेक्शन के अंतर्गत सकरी- झंझारपुर-तुमरिया (29KM) तथा सहरसा-फारबिसगंज सेक्शन अंतर्गत गढ़बरुआरी - सुपौल- सरायगढ़- राघोपुर- ललितग्राम(83KM) प्रारंभ हो चुका है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि समय सीमा में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

बताते चलें की इस रेलखंड पर अमान परिवर्तन हो जाने के बाद इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा। जिससे दुसरे राज्यों में रहनेवाले लोग भी आसानी से अपने घर आ पाएंगे। जबकि इलाके में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News