बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना हाईस्कूल के शताब्दी समारोह में बोले सीएम नीतीश, अगले वर्ष तक बिहार के सभी पंचायतों में इंटर की पढ़ाई

पटना हाईस्कूल के शताब्दी समारोह में बोले सीएम नीतीश, अगले वर्ष तक बिहार के सभी पंचायतों में इंटर की पढ़ाई

PATNA: पटना हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अगले वर्ष तक सभी पंचायतों में इंटर की पढ़ाई शुरु हो जाएगी। राज्य सरकार सबी ग्राम पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि अबतक छह हजार से अधिक पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले जा चुके हैं। अगले वर्ष तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने उन्हें बताया है कि सभी पंचायतों में इंटर की पढ़ाई अवश्य शुरु हो जाएगी।

सीएम नीतीश ने कहा कि पहले 12.5 फीसदी लड़कियां स्कूल से बाहर थी। आज ऐसी स्थिति नहीं है। छात्राएं न केवल गंभीरता से पढ़ाई कर रही हैं बल्कि उनकी संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। आज वे लड़कों से पीछे नहीं हैं। हम इंटर करने वाली छात्राओं को 10 हजार और स्नातक करने वाली छात्राओं को 25 हजार दे रहे हैं। लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार हर संभव सहायता देगी।सीएम नीतीश ने कहा कि हाईस्कूल में लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबर हो, इसका ध्यान रखा जाए। यदि अधिक हो जाए तो और बेहतर। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी तरह की जरुरत होगी, वह सरकार पूरा करेगी।

सीएम नीतीश ने कहा कि लड़कों की मांग पर हमने उनके लिए भी साइकिल योजना शुरु कर दी है। हमलोग सबका ख्याल रखते हैं किसी से भेदभाव नहीं करते। उन्होंने स्कूल परिसर में स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की बड़ी आदमकद प्रतिमा लगाने और खेल के मैदान में उच्चस्तरीय स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की।

Suggested News