बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

13 दिसंबर को हम की बैठक, नए अध्यक्ष के लिए चयन की प्रक्रिया होगी शुरू, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

13 दिसंबर को हम की बैठक, नए अध्यक्ष के लिए चयन की प्रक्रिया होगी शुरू, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

डेस्क.... बिहार विधानसभा चुनाव में हम पार्टी ने सात सीटों पर चनुाव लड़ा, जिसमें चार सीटों पर पार्टी को जीत मिली। इस सफलता के बाद अध्यक्ष जीतन राम मांझी पार्टी को विस्तार देने में लगे हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के साथ ही अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आगामी 13 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आरंभ होगी। 

पार्टी से इस बाबत जो जानकारी मुहैया करवाई गई है इसके तहत सबसे पहले 15 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन किया जाएगा। फिर नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी आदि की प्रक्रिया होगी। 18 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का को चुना जाएगा।


दरअसल ऐसा माना जाता रहा है कि हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) एक व्यक्ति की पार्टी है, इसी  नजरिये को बदलने और पार्टी में लोकतंत्र की मौजूदगी का संदेश देने के लिये संगठन में चुनाव का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष के ही चुनाव से होगी।


Suggested News