बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 134वीं जयंती आज, देश कर रहा है नमन

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 134वीं जयंती आज, देश कर रहा है नमन

PATNA : भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद की आज 134वीं जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गवर्नर लालजी टंडन राजधानी के बांस घाट स्थित राजेन्द्र स्मारक पहुंचे। यहां सीएम और गवर्नर ने राजेंद्र बाबू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद रहे।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद 12 साल तक राष्ट्रपति के पद पर रहे, और 1962 में अपने छुट्टी की घोषणा की। राष्ट्रपति पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने जीवन के आखिरी समय के लिए पटना के पास सदाकत आश्रम को चुना। और जीवन के अंतिम समय 28 फरवरी 1963 सदाकत आश्रम स्थित आवास में रहे। 

राजेंद्र प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कुछ समय के लिए काम किया था। पूरे देश में लोकप्रिय होने के नाते उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहा जाता था। राजेंद्र प्रसाद जब राष्ट्रपति के पद पर थे तो उन्होंने कभी भी अपने संवैधानिक अधिकारों में प्रधानमंत्री या कांग्रेस को दखलअंदाजी का मौका नहीं दिया।

हिंदू अधिनियम पारित करते समय उन्होंने काफी कड़ा रुख अपनाया था। राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने कई ऐसे काम किए जो बाद में मिसाल के तौर पर माने जाते रहे हैं। उनका एक किस्सा बहुत ही मशहूर है कि भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को उनकी बहन भगवती देवी का निधन हो गया, लेकिन वे बहन के दाह संस्कार में शामिल होने के बजाए भारतीय गणराज्य के स्थापना समारोह में शामिल हुए।

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट

Suggested News