बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग ,गोली लगने से किशोर की गयी जान

जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग ,गोली लगने से किशोर की गयी जान

Nalanda : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चंडी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। 

मृतक के भाई ने घटना के संबंध में बताया गया है कि 25 फीट गली को लेकर पिछले 4 वर्षों से भूषण प्रसाद और सतेंद्र रविदास के बीच विवाद चल रहा था। पूर्व भी दोनो के बीच मारपीट हुआ था । बुधवार को भी मारपीट होने पर भूषण ने थाने में लिखित शिकायत की थी। मगर पुलिस कोई कार्रवाई नही की गई। जिससे इनलोगों का हौसला बुलंद था। 

आज गुरुवार की सुबह 10 से 15 की संख्या में बदमाश भूषण प्रसाद के घर पर चढ़कर लूटपाट करते हुए पथराव और फायरिंग करने लगे। इसी दौरान छत पर खड़े उसके भाई को गोली लग गयी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। 

घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस गांव पहुंच कर कारतूस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि गली को लेकर विवाद चल रहा था उसी विवाद में फायरिग के दौरान किशोर को गोली लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। आवेदन मिलने पर और कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैम्प कर रही है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News