बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात में मोरबी नदी पर बना 140 साल पुराना केबल पुल टूटा, 30 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

गुजरात में मोरबी नदी पर बना 140 साल पुराना केबल पुल टूटा, 30 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

N4N DESK : एक तरफ जहाँ बिहार के साथ देश के कई राज्यों में आस्था का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीँ गुजरात के मोरबी में भीषण हादसा सामने आया है। जहाँ मच्छु नदी पर बना 140 साल पुराना केबल पुल टूट गया। जिससे कई लोग नदी में डूब गए हैं। 


बताया जा रहा है की जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय पुल पर 400 से अधिक लोग मौजूद थे। इस घटना में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि गुजरात सरकार ने केवल 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस घटना के बाद गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपये की सहायता राशि देनें का एलान किया है। 

जबकि केंद्र सरकार ने दो-दो लाख रूपये देने का एलान किया है। घायलों को भी 50 हज़ार रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। मौके पर राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को भेजा गया है। एसडीआरएफ समेत जवानों को बचाव कार्य में लगाया गया है। जबकि घटना के बाद देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र बघेल से बात की। 

उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने की की बात कही हैसाथ ही स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए कहा है। बताया जा रहा है की मोरबी स्थित मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज हेरिटेज ब्रिज शामिल है और 140 साल से अधिक पुराना है, दीवाली के बाद ही रिपेयरिंग के बाद इसे दोबारा खोला गया था और ये हादसा सामने आ गया। हालाँकि इस अभी भी फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था।

Suggested News