बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में स्थापित की गयी 15 फीट ऊँची भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बौद्ध विधि विधान से हुआ उद्घाटन

बोधगया में स्थापित की गयी 15 फीट ऊँची भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बौद्ध विधि विधान से हुआ उद्घाटन

GAYA : ज्ञान की भूमि बोधगया में दोमुहान के पास कांस्य से बनी 15 फीट ऊँची भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है. पूरे विधि विधान से बौद्ध मंदिर का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर महायान के बौद्ध गुरुओं ने सूत पाठ किया. मंदिर का निर्माण थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने कराया है. 

इसे भी पढ़े : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पटना साहिब पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, गुरुद्वारा के कैलेंडर का किया विमोचन

बताते चलें की बुद्ध की प्रतिमा सैलानियों को काफी आकर्षित कर रही है. बुद्ध की इस प्रतिमा का निर्माण नेपाल में कराया गया है. बताया जा रहा है की इसे बनाने में 3 वर्ष का समय लगा है. प्रतिमा पर सोने की परत चढ़ाई गई है. इसकी स्थापना के लिए थाइलैंड से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बोधगया आए है. 

इसे भी पढ़े : छपरा में सरेराह सीएसपी संचालक से 1 लाख 85 हजार की लूट, एक को गोली भी मारी

मंदिर के मुख्य पुजारी ने उद्घाटन के मौके पर बौद्ध अनुयायियों का मार्गदर्शन किया. इस अनुष्ठान में थाईलैंड के अलावा विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए और शांति की प्रार्थना की. 

इसे भी पढ़े : वैशाली में दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

धर्मगुरुओं ने शांति और मान्यता का संदेश दिया एवं मंगल कामना की. साथ ही भगवान बुद्ध से आशीष मांगा. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News