बिहार में 15 ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट
पटना: मुजफ्फरपुर और गोरखपुर के बीच रेलवे की डबल लाइन पर चार जगहों पर होने वाले प्री-नॉन इंटरलिकिंग और एनआई कार्य के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इसमें मुख्य रूप से दरभंगा से दिल्ली और अमृतसर जाने वाली ट्रेनें रद्द हुई हैं. जबकि आनंद विहार गरीब रथ, सदभावना एक्सप्रेस, रक्सौल आनंद विहार, गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर से दरभंगा आने वाली जनसाधारण एक्स. 20 और 23 फरवरी को रद्द रहेगी. दरभंगा से खुलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 21 और 24 फरवरी को नहीं चलेगी. इसी तरह, बुधवार से मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज इंटरसिटी समेत 15 अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.
दरअसल, नरकटियागंज से चमुआ और पिपराहा-मोतीपुर एवं महवल के बीच तकनीकी काम किया जाना है। इस कारण 20 से 25 फरवरी तक इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल किया गया है। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति समेत 22 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
ये ट्रेने रहेंगी रद्द-
मुजफ्फरपुर-रक्सौल-मुजफ्फरपुर ट्रेन 21 से 24 फरवरी तक
रक्सौल-मुजफ्फरपुर-रक्सौल- 22 से 25 फरवरी तक
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर 21 से 24 फरवरी तक
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज इंटरिसीट 21 से 25 फरवरी तक
दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस 22 फरवरी को
आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस 23 फरवरी को
दरभंगा-अमृतसर जनसाधारण 21 से 24 फरवरी तक
अमृतसर-दरभंगा जनसाधारण 20 से 23 फरवरी तक
इन ट्रेनों का रूट बदला
13021-22 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस
15529 सहरसा आनंद विहार एक्सप्रेस
15653-54 गुवाहाटी-जम्मूतवी अरमनाथ एक्सप्रेस
15656 श्री मां वैष्णोदेवी कटरा-कामख्या
14016 आनंद विहार-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस
15267-68 रक्सौल एलटीटी एक्सप्रेस
15273-74 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस
15558 आनंद विहार दरभंगा एक्सप्रेस
19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
12211-12 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ
19037-38 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस
12557-58 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति
15705-06 कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
15051 गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस