बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में 16 वर्षीय किशोर की फांसी के फंदे झूलती मिली लाश, इलाके में सनसनी

पटना में 16 वर्षीय किशोर की फांसी के फंदे झूलती मिली लाश, इलाके में सनसनी

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है।   जहां कदमकुआं थाना क्षेत्र के रेलवे हंटर रोड स्थित एक मकान 16 वर्षीय किशोर  की लाश बरामद हुई है। लाश मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह रेलवे हंटर रोड स्थित एक मकान से एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान इलाके के ही 16 वर्षीय भोला नामक किशोर के रुप में हुई। 

बताया जा रहा है कि मृतक मशालचली का काम करता था। 

इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका  जताई है। परिजनों का कहना है कि भोला आज सुबह अपने बकाये पैसे लेने जाने की बात कर घर से निकला था। 

थोड़ी देर बात स्थानीय लोगों से उन्हें सूचना मिली कि उनके लड़के की लाश एक घर में फांसी के फंदे से झूल  रही   है।  

वही मृतक के पिता ने ये बताया है कि बीते गुरुवार को भोला की पिटाई कुछ लोगो ने की थी। लोगों ने उसके बेटे पर किसी लड़की के साथ छेड़खानी किये जाने का आरोप लगाया था।  

फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट 

Suggested News