बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 16 जिलों में नए सिविल सर्जन,स्वास्थ्य सेवा के 17 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट...

बिहार के 16 जिलों में नए सिविल सर्जन,स्वास्थ्य सेवा के 17 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट...

PATNA: बिहार में 16 जिलों में नए सिविल सर्जन को पदस्थापित किया गया है इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. गोपालगंज के सिविलसर्जन नवलकिशोर प्रसाद को वहां से हटाते हुए भागलपुर का क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी बनाया है.

संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा का सिविल सर्जन बनाया गया है. डॉ विमल प्रसाद सिंह को नवादा का सिविल सर्जन, डॉ आत्मानंद कुमार को लखीसराय का सिविल सर्जन, डॉ राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सिविल सर्जन सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं महेश्वर प्रसाद गुप्ता को सिविल सर्जन कटिहार त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जन गोपालगंज, सुनील कुमार झा को सिविल सर्जन मधुबनी.

 

श्री नंदन को सिविल सर्जन किशनगंज, अवधेश कुमार को सिविल सर्जन सहरसा, डॉ अति रमन झा को सिविल सर्जन समस्तीपुर, इनका पदस्थापन एक मई 2020 से प्रभावी होगा. इसके अलावा डॉ विजेंद्र सत्यार्थी को सिविल सर्जन जमुई, अजय कुमार सिंह को सिविल सर्जन खगड़िया, राजदेव प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन शिवहर,ये1 जून 2020 से सिविल सर्जन का प्रभार लेंगे.

इसके अलावे उमेश शर्मा को सिविल सर्जन पूर्णिया, डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा को सिविल सर्जन सिवान, डॉक्टर सुधीर कुमार को सिविल सर्जन रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Suggested News