बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट के 17 मंत्रियों का पूरा हुआ 1 सालः केवल 2 ने काम का दिया लेखा-जोखा, बाकी 15 भी देंगे हिसाब-किताब या कहने को....?

नीतीश कैबिनेट के 17 मंत्रियों का पूरा हुआ 1 सालः केवल 2 ने काम का दिया लेखा-जोखा, बाकी 15 भी देंगे हिसाब-किताब या कहने को....?

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2020 नवंबर मे शपथ लेने के बाद दूसरी दफे कैबिनेट का विस्तार 9 फऱवरी को हुआ। दूसरे कैबिनेट विस्तार में 17 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। भारतीय जनता पार्टी के शाहनवाज हुसैन, जदयू के संजय झा समेत कुल 17 नेता नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने थे। इन सभी मंत्रियों ने अपना साल भर का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इन 17 में दो मंत्रियों ने नई पहल की है। दोनों ने एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा दिया है। अब 15 एसे मंत्री बच गए हैं जिन्होंने अपने काम का हिसाब नहीं दिया है। वैसे हिसाब देना कोई मजबूरी नहीं लेकिन 2 मंत्रियों द्वारा साल भर का लेखा-जोखा देने के बाद अब यह चर्चा शुरू है कि क्या बाकी बचे मंत्री भी अपना हिसाब-किताब जनता के समक्ष रखेंगे ?

शाहनवाज हुसैन ने की शुरूआत

17 मंत्री जिनका एक साल का कार्यकाल 9 फरवरी को पूर्ण हुआ है उनमें सबसे पहले उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अपनी उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया। इसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी गुरूवार को एक साल के कार्यकाल का हिसाब दिया है। वहीं आने वाले समय में प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने 9 तारीख को कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर कहा था कि आज एक साल के भीतर राज्य में हमने कई उद्योग लगा दिए। आरा में इथेनॉल प्लांट बन रहा है। बरौनी में पेप्सी प्लांट तो मुजफ्फरपुर में मेगा फूड पार्क बन रहा है। यह पूरे देश में सबसे बड़ा फूड पार्क होगा। उन्होंने कहा कि- "बिहार में विकास की गंगा दौड़ेगी। मुजफ्फरपुर में भी हमने 115 करोड़ रुपया दिया है। हाजीपुर में भी 150 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। जब मैं केंद्र में मंत्री था तब मेरी ईमानदारी पर कोई दाग नहीं लगा। बिहार में मंत्री पद पर काम करते हुए मेरे ऊपर कोई दाग नहीं लगा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सबसे कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का रिकॉर्ड आज भी मेरे नाम है। इसके अलावा शाहनवाज हुसैन ने CM नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास में बखूबी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ काम करने में बहुत अच्छा लग रहा है।

शाहनवाज के बाद नितिन नवीन ने दिया लेखा-जोखा

इसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने 10 फरवरी को अपना रिपोर्ट कार्य जारी किया। उन्होंने कहा कि एक साल के दौरान पटना समेत पूरे राज्य में सड़क-पुल निर्माण की कई बड़ी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। मंत्री ने कहा कि पटना-कोलकाता समेत बिहार में भी 4 एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे बनने से बिहार के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का पूरा लाभ हमें मिला है। कई बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। केंद्र सरकार की मदद से बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अपने विभाग की तरफ से उपलब्धियों और भविष्य में कार्यान्वित होने वाली योजनाओं के बारे में बताया। 

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि 1 साल के कार्यकाल में अटल पथ फेज-1 की शुरुआत की गई। जीपीओ गोलंबर से भिखारी ठाकुर फ्लाईओवर वाया आर ब्लॉक को आम जनता के लिए खोल दिया गया। NH33B मुंगेर-गया रेल सह सड़क पुल का पहुंच पथ 11 फरवरी को लोकार्पण होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा जेपी-गंगा पथ परियोजना जो 3390 करोड़ की लागत से बनने वाली है। उसके लिए हुडको से 2000 करोड़ रुपए वित्तीय समपोषण कराकर, इस महत्वाकांक्षी योजना के निर्माण में तेजी लाई गई है। इस योजना को अप्रैल 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। पटना शहर को जाम से मुक्त करने के लिए 422 करोड़ की लागत से 2.20 किलोमीटर लंबे कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक महत्वाकांक्षी 4 लेन डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति एवं कार्य आरंभ किया गया है। बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन चार लेन पुल परियोजना के बंद इकरारनामा को इस अवधि में रिवाइव करने की सार्थक पहल की गई है। 69 करोड़ की लागत से अटल पथ फेज-2 परियोजना में एफसीआई से भू अर्जन करते हुए परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इसे इस साल में पूर्ण कर लेना है।

17 नेताओं 9 फऱवरी 2021 को मंत्री पद की ली थी शपथ

अब बड़ा सवाल यही है कि 9 फऱवरी 2021 को जिन 17 मंत्रियों ने शपथ ली थी उनमें बाकी बचे 15 मंत्री भी अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा देंगे? वैसे इस मुद्दे पर शेष मंत्रियों ने अपना रूख साफ नहीं किया है। जिन मंत्रियों ने 9 फरवरी 2021 को शपथ लिया था उनमें हैं- शाहनवाज हुसैन,श्रवण कुमार,मदन सहनी,प्रमोद कुमार,संजय झा,लेसी सिंह,सम्राट चौधऱी, नीरज सिंह,सुभाष सिंह,नितिन नवीन,सुमित कुमार सिंह,सुनील कुमार,नारायण प्रसाद,जयंत राज,आलोक रंजन झा,जमा खान और जनक राम शामिल हैं।  

Suggested News