बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थाईलैंड से 18 सदस्यीय शिष्टमंडल पहुंचा बोधगया, बौद्ध धर्म के रीति रिवाज की जानकारी

थाईलैंड से 18 सदस्यीय शिष्टमंडल पहुंचा बोधगया, बौद्ध धर्म के रीति रिवाज की जानकारी

GAYA : आज थाईलैंड से 18 सदस्यीय शिष्टमंडल बोधगया के महाबोधि मंदिर पहुंचा। बोधगया के बौद्ध भिक्षुओं के जीवन और बौद्ध धर्म के  रीति रिवाज को जानने के उदेश्य से शिष्टमंडल बोधगया पहुंचा है। 


जहां बोधगया में पहले से रह रही थाईलैंड के अजान यानराव चंद्र्कदमोंट्री (बड़ी मां) ने सभी सदस्यों का पवित्र खादा पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद थाईलैंड के सभी शिष्टमंडल ने मंदिर के गर्भ गृह मे पहुंचकर भगवान बुद्ध का दर्शन किया। 

उसके बाद पवित्र बोधी वृक्ष के पास पहुंचे। जहां सभी ने कुछ देर ध्यान साधना किया। उसके बाद मिलिन्न कल्याण ने बोधगया के सभी बौद्ध मंदिरों में 18 सदस्य शिष्टमंडल का परिभ्रमण कराया। थाईलैंड से आए सभी लोग बोधगया के बौद्ध धर्म कि जानकारी लेकर काफी प्रसन्न थे।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News