बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज में नहीं मिले 2 लाख रुपये, बहू की हत्या कर पंखे से लटकाया

दहेज में नहीं मिले 2 लाख रुपये, बहू की हत्या कर पंखे से लटकाया

NALANDA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। इस मामले में मृतिका के मायके वालों द्वारा दामाद समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के स्थानीय बाजार में एक विवाहित महिला की पंखे से झूलती लाश बरामद हुई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इधर इस मामले को लेकर मृतिका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि दो लाख रुपये के लिए उसकी बेटी की हत्या कर उसे पंखे से लटका उसे सुसाइड का रुप दिया गया है। 

नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधना-बेलदरिया गांव निवासी मृतिका के पिता वासुदेव बिंद ने दामाद समेत ससुराल के छह लोगों को आरोपित बनाया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया। पिता ने प्राथमिकी में कहा है कि दो साल पहले उसने अपनी बेटी राधिका की शादी धूमधाम से रविशंकर विंद से की थी। शादी में क्षमता के अनुसार जेवर व अन्य उपहार दिये थे। कुछ महीने से सुख से बीते। उसके बाद ससुराल के लोग दहेज के रूप में दो लाख रुपये मांगने लगे।

मांग पूरी नहीं हुई तो राधिका के साथ मारपीट होने लगी। इस बात की सूचना उसने मायके में दी थी। मंगलवार को बिन्द के ही एक आदमी ने फोन कर पुत्री की हत्या की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपित फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News