बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विकास प्रबंधन संस्थान के 2 अधिकारियों पर यौन शोषण का आरोप, थाने में मामला दर्ज

विकास प्रबंधन संस्थान के 2 अधिकारियों पर यौन शोषण का आरोप, थाने में मामला दर्ज

PATNA :  राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। गांधी मैदान के उद्योग भवन स्थित विकास प्रबंधन संस्थान के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर यौनशोषण के आरोप लगे हैं। संस्थान की एक महिला कर्मचारी ने निदेशक और डीन के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बावत महिला कर्मचारी द्वारा गांधी मैदान थाना में दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पीड़िता के लिखित बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।  

महिला कर्मचारी के अनुसार, वह जुलाई 2016 से संस्थान में काम कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी दो वर्षों से महिला कर्मचारियों से अश्लील बातें कर रहे हैं। विरोध करने पर दो महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं और एक महिला कर्मचारी परेशान होकर खुद ही नौकरी छोड़कर चली गई। .

महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि कई बार मुझे भी नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। इससे तंग आकर मैंने पांच अक्टूबर को संस्थान की सेक्सुअल हैरेसमेंट कमिटी में शिकायत की। इसके बावजूद कमेटी के अधिकारियों ने कार्रवाई न कर मुझपर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। 

पटना से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News