बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 20 लोग, बेटी के मुंबई आने का इंतजार

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 20 लोग, बेटी के मुंबई आने का इंतजार

Desk: 2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया. मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली. अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा. ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली है.

 

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया है. रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं. दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है. सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है.


इस बीच ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंच गई हैं. इसके अलावा करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान भी पहुंच गए हैं. इसके अलावा अभिषेक बच्चन और कपूर फैमिली के कई करीबी भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

Suggested News