बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2020 में चार गुना तक बढ़ गई कंडोम और रोलिंग पेपर की बिक्री....

2020 में चार गुना तक बढ़ गई कंडोम और रोलिंग पेपर की बिक्री....

DESK :  2020 में देश में लॉकडाउन के कारण कई महीने तक लोगों को घर में रहने को मजबूर होना पड़ा। जिसके कारण कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनकी बिक्री में चार से पांच गुना तक वृद्धि दर्ज की गई। इनमें से रोलिंग पेपर और कंडोम का इस्तेमाल सबसे अधिक किया गया। वहीं खाने के सामान में चिकेन बिरयानी और दाल खिचड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।  दिलचस्प बात यह है कि रात के मुकाबले दिन में ज्यादा कंडोम खरीदे गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह डाटा दिया गया है।

रोलिंग पेपर ऑर्डर में 22 गुना की वृद्धि

रिपोर्ट की मानें तो बंगलूरू ने चेन्नई के मुकाबले 22 गुना ज्यादा रोलिंग पेपर एप के जरिए ऑर्डर किया। रोलिंग पेपर एक तरह का कागज होता है, जिसे सिगरेट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बात अगर कंडोम की करें तो हैदराबाद में छह गुना, चेन्नई में पांच गुना और जयपुर में चार गुना बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा मुंबई और बंगलूरू में दिन में तीन गुना ज्यादा ऑर्डर किए गए। इस दौरान परिवार नियोजन  से जुड़े उत्पादों की सबसे ज्यादा बिक्री बंगलूरू, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली में गई। इनमें सबसे ज्यादा गर्भनिरोधी आईपिल दवा का ऑर्डर किया गया। जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा प्रेग्नेंसी किट मंगाया गया।

चिकन बिरयानी बनी सबकी पसंद

इसके अलावा खाने में बंगलूरू में चिकन-बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाला फूड बना। जबकि मुंबई में दाल खिचड़ी को ज्यादा पसंद किया गया। चेन्नई में इडली और गुरुग्राम में आलू टिक्की बर्गर को ज्यादा ऑर्डर किया गया। पुणे में मुंबई से ज्यादा मैगी को पसंद किया गया और दिल्ली, चेन्नई और जयपुर में चाय से ज्यादा कॉफी पसंद की गई।


Suggested News