बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंगा में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गंगा में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Begusarai :  जिले से एक एक बड़ी घटना सामने  आई  है। जहां गंगा में डूबन से एक युवक की मौत  हो गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में  कोहराम  मचा हुआ है। 

घटना  के संबंध में बताया गया है कि जिले तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर बिचला टोला निवासी अरविंद सिंह का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ कुणाल आज बुधवार को मधुरापुर बोल्डर घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गया था। 


परिजनों  के  मुताबिक   स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोग उसे डूबता देख कर जब तक उसे बचाने  का  प्रयास करते वह और गहरे पानी में चला गया।  

स्थानीय ग्रामीणों   के अथक प्रयास के बाद उसकी लाश को बरामद कर लिया। वहीं घटना की सूचना  मिलते  ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच लाश को  कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। इधर घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौ व्याप्त है। 


बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News