बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

MUNGER : जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में 22 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष एमसी कुजूर, अवर निरीक्षक मानिकचंद प्रसाद एवं लाल बाबू राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। इस संबंध में मृतिका के परिजनों द्वारा ससुरालवालो पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहार पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच कर रही है। 

पंखे से झूलता मिला शव

घटना के संबंध में बताया गया है कि अमारी टोला निवासी में दीपक तांती की 22 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का अपनी बड़ी जेठानी से झगड़ा हुआ। जिसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चली गई और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक संगीता का कमरा बंद रहने पर उसके ससुराल वालों को शक हुआ और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटने के संगीता पंखे से झूलती पाई गई। आनन-फानन में गांव वालो ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जा रहा है कि मृतिका संगीता की एक साल पहले ही शादी हुई थी और वह 7 माह की प्रिग्नेंट थी। मृतिका का पति और उसका भाई चेन्नई में मजदूरी का काम करते है। गांव पर वह अपने सास और जेठानी के साथ रहती थी। 

मायके वालों ने जेठानी पर मार डालने का लगाया आरोप

इधर संगीता के मायके वालों ने जेठानी के उपर हत्या कर पंखे से लटका देने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि उनके दामाद दीपक ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली  है। मायके वालो का आरपो है कि संगीता की जेठानी से अक्सर किसी भी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। जिसके कारण घर में किसी सदस्य नहीं रहने के कारण जेठानी ने संगीता की हत्या कर शव को लटका दिया।

Suggested News