बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking: विशिष्ट योगदान के लिये स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के 23 पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, देखिये पूरी सूची

Big Breaking: विशिष्ट योगदान के लिये स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के 23 पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, देखिये पूरी सूची

पटना. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 23  पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह सम्मान अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और सराहनीय कार्यों के लिये दिये जाएगे. उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति दिल्ली में देंगे. यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई है. इसमें एक पुलिस निरीक्षक और एक पुलिस अवर निरीक्षक सहित 23 पुलिस कर्मी है.

पुलिस मुख्यलय के प्रेस नोट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर दो पुलिस अधिकारी विपीन कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक और राम कुमार सिंह पुलिस अवर निरीक्षक को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबिक 21 पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा.

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक साल राष्ट्रपति के द्वारा विशिष्ट योगदान देने के लिए पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया जाता है. इस बीच साल 2021 के लिए बिहार से 23 पुलिसकर्मियों को सम्मान के लिये चयनित किया गया है.

देखिये पूरी सूची




Suggested News