बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में शुरू हुआ 24 घंटे संचालित होनेवाला बाढ़ कंट्रोल रूम, हर आपात स्थिति की होगी निगरानी

कटिहार में शुरू हुआ 24 घंटे संचालित होनेवाला बाढ़ कंट्रोल रूम, हर आपात स्थिति की होगी निगरानी

KATIHAR : गंगा,महानंदा और कोशी के साथ-साथ लगभग एक दर्जन नदियों से घिरे कटिहार जिला बाढ़ के मामले में रेड जोन माना जाता है, इसलिए बाढ़ के दस्तक के साथ ही यहां प्रशासन इसे लेकर काफी गंभीर हो जाता है। बाढ़ को लेकर कटिहार से एक तस्वीर आप तक पहुंचा रहे हैं, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि बाढ़ के मामले में कटिहार जिला के महानंदा बाढ़ नियंत्रण कक्ष कितना सजग है, यहां 24 घंटा तीन शिफ्ट में लोग मौजूद रहते हैं।

 इसके अलावा बाकायदा महानंदा कंट्रोल रम के ठीक बगल में बेतार कक्ष भी स्थापित है, जिस के माध्यम से सूचनाएं आदान प्रदान किया जाता है, बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी  सहायक अभियंता ने कहा कि 1 जून से ही यह कंट्रोल रूम पूरी तरह 24 घंटा संचालित हो रहा है और तीन शिफ्ट में अक्टूबर माह के अंत तक यह कंट्रोल रूम काम करता रहेगा और इसके माध्यम से ही न सिर्फ नदियों की ताजा स्थिति पर जानकारी लिया जाता है, बल्कि जल स्तर पर रिपोर्ट भी जारी किया जाता है, इसके अलावा महानंदा बाढ़ कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 06452 2397 91 पर भी बाढ़ से जुड़े हुए कटिहार जिला के कोई भी स्थिति से लोग सीधा इस कंट्रोल रूम अवगत करवा सकते हैं।

तत्काल भेजी जाती है अधिकारियों को जानकारी

कंट्रोल रूम में नियुक्त सहायक अभियंता ने बताया कि इस कंट्रोल रूम में एक कनीय अभियंता सहित तीन लोग हर शिफ्ट में काम करते हैं। यहां होनेवाली प्रत्येक घटना की जानकारी मुख्य अभियंता सहित पटना भी भेजी जाती है।


Suggested News