बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PBP बिहार विधान सभा के सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सीएम के गृह प्रखंड से चुनाव प्रचार की करेगी शुरुआत

PBP बिहार विधान सभा के सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सीएम के गृह प्रखंड से चुनाव प्रचार की करेगी शुरुआत

Nalanda : बिहार में विधानसभा के चुनाव होने है। कोरोना संकट को लेकर हालांकि अभीतक चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कब होंगे इसका एलान नहीं किया गया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अक्टूब-नवंबर माह में चुनाव हो सकते है। 

इधर इस संभावना को देखते हुए बिहार के बड़े राजनीतिक दलों द्वारा जहां चुनाव की तैयारी शुरु कर दी गई है। वहीं नये-नये पार्टियों द्वारा भी चुनाव लड़ने का एलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक नई पार्टी प्रबल भारत पार्टी ने बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

आज गुरुवार को प्रबल भारत पार्टी के महामंत्री बहुमूल्य कुमार ने सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र हरनौत में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रबल भारत पार्टी बिहार विधान सभा के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का काम करेगी। 

महामंत्री बहुमूल्य कुमार ने कहा की प्रबल भारत पार्टी के चेयरमैन दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सूबे में सभी सीटों पर चुनाव लड़े जाएंगे। महामंत्री ने इस मौके पर कहा कि सूबे की सरकार अपराध नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है,इतना ही नहीं इस सरकार में शिक्षा व्यवस्था भी चौपट हो गई है, बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे में युवाओं के द्वारा बिहार में प्रबल भारत पार्टी का गठन किया गया है और आगामी चुनाव में युवा चेहरा ही इस पार्टी से उम्मीदवार के रूप में चयनित होंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा है शिक्षा में सुधार,किसानों की आय में बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार पर लगाम और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराना। बहुमूल्य कुमार ने कहा कि वे खुद भी हरनौत विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और सीएम नीतीश कुमार को उनके गृह जिले के गृह प्रखंड में चुनौती देंगे। 

इस मौके पर पार्टी के युवा महासचिव चंडी दीपक कुमार, हरनौत महासचिव विक्रम कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

नालंदा से राज की रिपोर्ट


Suggested News