बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

12 साल की उम्र में हुई रेप की घटना, अब 26 साल बाद बेटों के दबाव पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

12 साल की उम्र में हुई रेप की घटना, अब 26 साल बाद बेटों के दबाव पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

शाहजहांपुर। रेप की घटना में 26 साल बाद केस दर्ज कराया गया है। जिसमें महिला ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि दोनों भाइयों ने रेप करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। लगभग ढाई दशक बाद दर्ज कराए रेप के केस को लेकर पुलिस भी हैरान हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। 

मामला वर्ष 1994 का है। हरदोई की रहने वाली महिला की उम्र तब केवल 12 साल थी। वह शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के एक मोहल्ले में अपने बहन-बहनोई के घर रहती थीं। एक दिन बहन-बहनोई काम पर चले गए तो पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका रेप किया। दूसरे दिन उसके भाई ने भी दुराचार किया। इसके बाद डरा धमका कर कई बार दुराचार किया गया। डर की वजह से किसी को कोई बात नहीं बताई। 

इस घटना से वह छोटी उम्र में ही गर्भवती हो गई तो परिवार वालों को पता चला। तब पड़ोसी भाइयों के परिवार से विवाद भी हुआ। दोनों की धमकी और लोकलाज के कारण मामला पुलिस तक नहीं गया। डाक्टर ने गर्भपात करने पर खतरा बताया। इसी बीच बहनोई का ट्रांसफर रामपुर हो गया। उनके साथ किशोरी भी चली गई। 13 साल की छोटी सी उम्र में उसने बेटे को जन्म दिया। नवजात को लालन-पालन के लिए हरदोई स्थित मायके भेज दिया गया।

वर्ष 2000 में बालिग होने पर घरवालों ने गाजीपुर के एक युवक से उसकी शादी कर दी। उससे भी एक बेटे का जन्म हुआ। इसी बीच अचानक पति को अतीत में हुई घटना के बारे में पता चल गया। इस पर उसने छोड़ दिया। दोनों बेटों को भी मां के साथ किशोरावस्था में हुई घटना की जानकारी हो गई। बेटे आए दिन रेप करने वाले के बारे में सवाल पूछने लगे।  दोनों ने मां पर दबाव बनाया और बाप के बारे में पूछा। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में जाने का फैसला लिया।

परिवार हो गया बर्बाद

अब पूरा परिवार तबाह होने की कगार पर पहुंच गया तो महिला ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया गया। बताया जा रहा है इस मामले की जांच के लिए बड़े बेटे और दोषियों का डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है. ताकि इस घटना की तह तक पहुंचा जा सके।



Suggested News