बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

27 साल के नौकरी में इस IAS अधिकारी का हुआ 52वीं बार ट्रांसफर

27 साल के नौकरी में इस IAS अधिकारी का हुआ 52वीं बार ट्रांसफर

NEWS4NATION DESK : हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एकबार फिर सुर्खियों में है। हरियाणा की खट्टर सरकार ने उनका एकबार फिर तबादला कर दिया है। खेमका के 27 साल के करियर में यह उनका 52वां ट्रांसफरहै। महज 6 माह पहले वर्ष 2018 के नवंबर माह में उनका तबादला किया गया था। उस वक्त उनका वह 51वां तबादला था। लगातार हो रहे तबादलों से परेशान होकर तब उन्होंने कहा था, 'अब तो लगता है कि जैसे भेजा फ्राई हो गया है।' 

आईएएस अधिकारी खेमका का नाम 2012 में चर्चा में तब आया था, जब उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा की कंपनी और रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच हुए जमीन सौदे को रद्द कर दिया था।

दरअसल बीती रविवार की रात हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। उन 9 आईएएस में अशोक खेमका का नाम भी शामिल है। अशोक खेमका को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में प्रधान सचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। इससे पहलेबीते साल नवंबर मेंअशोक खेमका को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर खेल एवं युवा मामले विभाग में तैनात किया गया था।
 
 बता दें, अशोक खेमका 1991 बैच के अधिकारी हैं। अशोक खेमका के करियर के 27 साल हुए हैं। 27 साल के करियर में अशोक खेमका का यह 52वां ट्रांसफर है। 
 
 

Suggested News