बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 28.79 लाख परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरकारी अनाज, रद्द किए गए राशन कार्ड

बिहार में 28.79 लाख परिवारों को अब नहीं मिलेगा सरकारी अनाज, रद्द किए गए राशन कार्ड

PATNA :  राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार में 28 लाख 79 हजार 116 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद अब यह लोग सरकार की तरफ से सस्ते दर पर मिलनेवाले सरकारी अनाज से वंचित हो जाएंगे। बताया गया कि यह वैसे कार्डधारी हैं जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। इस कानून के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड की जांच कर उन्हें रद्द किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में 1 करोड़ 81 लाख राशनकार्डधारी हैं।

और बढ़ सकती है संख्या

खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी जिलों के डीएम को 31 मई तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में शामिल अपात्रों के राशन कार्ड को रद्द करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। ऐसे में राशन का लाभ से वंचित होनेवालों की संख्या और बढ़ सकती है।  

दस हजार से अधिक आय वालों का राशन कार्ड रद्द होगा :नए कानून में वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। विभाग की मानें तो चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने, एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाना है, लेकिन कई ऐसे परिवार भी हैं जो अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों का राशन कार्ड रद्द होगा। 

समस्तीपुर और मोतिहारी में रद्द हुए 4.80 लाख राशन कार्ड

बिहार में अब तक रद्द किए गए राशन कार्ड में सबसे अधिक 2 लाख 46 हजार 935 राशन कार्ड समस्तीपुर में रद्द किए गए। वहीं, पूर्वी चंपारण में 2 लाख 36 हजार 335 राशन कार्ड रद्द किए गए है। मुजफ्फरपुर में 1 लाख 99 हजार 349 तो पश्चिमी चंपारण में 1 लाख 55 हजार 889 राशन कार्ड को रद्द किया गया है। बात अगर पटना की करें तो यहां अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड को रद्द किया गया है।

पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड रद्द हुए :राज्य में एक दिन पूर्व तक समस्तीपुर में सर्वाधिक 2 लाख 46 हजार 935 राशन कार्ड रद्द किए गए। वहीं, पूर्वी चंपारण में 2 लाख 36 हजार 335 राशन कार्ड रद्द किए गए है। मुजफ्फरपुर में 1 लाख 99 हजार 349 तो पश्चिमी चंपारण में 1 लाख 55 हजार 889 राशन कार्ड को रद्द किया गया है। पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड को रद्द किया गया है।

रद्द किए राशन कार्ड

अररिया 66,000, अरवल 13,783, औरंगाबाद 88,027, बांका 19,320, बेगूसराय 1,36,167, भागलपुर 86,604, भोजपुर 63,268, बक्सर 51,561, दरभंगा 1,08,983, गया 40,434, गोपालगंज 75,765, जमुई 25,991, जहानाबाद 45,505, कैमूर 15,134, कटिहार 98,531, खगड़िया 42,340, किशनगंज 37,592, लखीसराय 24,160, मधेपुरा 31,906, मधुबनी 75,264, मुंगेर 31,492, मुजफ्फरपुर 1,99,349, नालंदा 72,240, नवादा 70,531, पं चंपारण 1,55,889, पटना 31,490, पूर्वी चंपारण 2,36,335, पूर्णिया 28,773, रोहतास 27,157, सहरसा 59,432, समस्तीपुर 2,46,935, सारण 84,647, शेखपुरा 39,592, शिवहर 31,861, सीतामढ़ी 99,095, सीवान 1,11,731, सुपौल 56,501, वैशाली 1,49,731


Suggested News