बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, गुरुवार को 5 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग

बिहार में दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, गुरुवार को 5 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग

PATNA : बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंहने बताया कि 18 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 18 अप्रैल को करीब 8601000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 4500000 पुरूष मतदाता, 4080000 महिला मतदाता एवं 275 थर्ड जेंडर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

उन्होंने कहा कि पोलिंग से संबंधित कर्मचारी एवं पुलिस बल अपने-अपने संबंधित जिलों में पहुंच चुके हैं। द्वितीय चरण वाले संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की कुल संख्या 8644 है। जिसमें किशनगंज में 1626 मतदान केंद्र, कटिहार में 1667 मतदान केंद्र, पूर्णिया में 1758 मतदान केंद्र, भागलपुर में 1777 एवं बांका से 1816 मतदान केंद्र बनाए गये हैं।

उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार समय भी निर्धारित किया गया है। जहां किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, कटिहार लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तथा बांका लोकसभा क्षेत्र में कटोरिया एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक एवं बांका लोकसभा क्षेत्र के ही अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

 कुल 186 नक्सल मतदान केंद्र में बांका में 170 नक्सल केंद्र हैं और भागलपुर में 16 नक्सल मतदान केंद्र हैं एवं 3225 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 37000 कार्मिकों को चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है और करीब 160 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।

Suggested News