बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बीच कैमूर में सीएसपी संचालक से 3.50लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

लॉकडाउन के बीच कैमूर में सीएसपी संचालक से 3.50लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Kaimur : लॉकडाउन के बीच जिले में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 3.50 लाख रुपये लूट लिए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले मोहनियां थाना क्षेत्र के मामादेव गांव निवासी रविन्द्र कुमार मोहनियां में सीएसपी केन्द्र चलाते है। रविवार को वह केन्द्र बंद करके पैसे लेकर अपने घर मामादेव जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनसे बैग लूटकर फरार हो गये। 

रविन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपने सहकर्मी के साथ पैसे लेकर घर जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से उनके बाइक में ठोकर मार दी। जिसके बाद वे दोनो गिर पड़े। उनके गिरते ही अपराधियों ने उनपर बंदूके तान दी और फिर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गये।  

उन्होंने बताया कि घटना के बाद तुरंत इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की। 

वहीं कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पीड़ित द्वारा पैसे लूट की घटना बताई जा रही है, लेकिन पुलिस अनुसंधान में पीड़ित और उसके सहकर्मी द्वारा पुलिस को दिए जा रहे बयान में विरोधाभास दिखाई दे रहा है। मामला संदेहास्पद है। मामले की जांच की जा रही है।  

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट


Suggested News