बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में प्रशासनिक बदलाव, IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, अमित कुमार बने ADG पुलिस मुख्यालय, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में प्रशासनिक बदलाव, IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, अमित कुमार बने ADG पुलिस मुख्यालय, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA: बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। हैदराबाद में मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने जा रहे सूबे के वरीय पदाधिकारियों की जगह पर तीन आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।एडीजी मुख्यालय जीतेन्द्र कुमार की जगह पर रेल एडीजी अमित कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के अपर पुलिस महानिदेशक भृगु श्रीनिवासन की जगह पर वितंतु और तकनीकी सेवाएं के एडीजी अमरेंद्र कुमार अम्बेडकर को जिम्मेदारी दी गई है।

निगरानी विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार झा की जगह राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के एडीजी आईपीएस निर्मल कुमार आज़ाद को प्रभार दिया गया है। 


Suggested News