बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंतजार खत्म तीन माह बाद आज होगा नीतीश के कैबिनेट का विस्तार, शाहनवाज को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

इंतजार खत्म तीन माह बाद आज होगा नीतीश के कैबिनेट का विस्तार, शाहनवाज को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

पटना। लगभग तीन माह बाद नीतीश सरकार मंत्रिमंडल विस्‍तार आज होगा। सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट के इस विस्‍तार में भाजपा की ओर से शाहनवाज हुसैन का शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।  बताया जा रहा है कि अनुभवी के साथ-साथ मंत्रिमंडल में कई नए युवा चेहरों को भी मौका मिलेगा।

नीतीश का जोर अच्‍छा प्रदर्शन कर सकने वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर है। ताकि बिहार में अच्‍छी सरकार चलाने के साथ-साथ संगठन की मजबूती का आधार भी तैयार हो सके। शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर  राजभवन के राजेन्‍द्र मंडल में होगा। कुल 17 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें भाजपा के नौ और जद यू के आठ मंत्रियों के शपथ लेने की सम्‍भावना है। 

भाजपा की ओर से यह नाम हो सकते हैं शामिल

नीतीश कैबिनेट में जिन चेहरों के शामिल होने की चर्चा है उनमें भाजपा की ओर से उसके राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, भागीरथी देवी, रामविचार राय, कृष्ण कुमार ऋषि, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, संजय पासवान, सुभाष सिंह, संजय सरावगी, राणा रणधीर सिंह के नाम शामिल हैं।

जदयू कोटे से होंगे यह चेहरे

 उधर, जनता दल यूनाइटेड कोटे से श्रवण कुमार, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी के मंत्री बनने की उम्‍मीद जताई जा रही है। 

पहले सिर्फ 14 मंत्रियों ने ली थी शपथ

बता दें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 दिसम्‍बर को 14 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। इनमें भाजपा की ओर से दो उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी शामिल रहीं। सरकार गठन के बाद से ही जनता दल यूनाइटेड की तरफ से कहा जा रहा था कि मंत्रिमंडल विस्‍तार जल्‍द होना चाहिए। सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि उनकी तरफ से कोई देर नहीं। भाजपा जैसे ही तय कर लेगी मंत्रिमंडल विस्‍तार हो जाएगा। 

विपक्ष को कराया चुप

पिछले तीन माह से विपक्ष की तरफ से लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा और जदयू के रिश्ते पर सवाल उठाए जा रहे थे। राजद, कांग्रेस की तरफ से बार बार यहा दावा किया जा रहा था एनडीए में सबकुछ सही नहीं है, कैबिनेट का विस्तार नहीं होना इस बात का सबूत है। अब कैबिनेट विस्तार की खबर पुष्टि होने के बाद विपक्ष के मुंह पर ताला लग गया है।

Suggested News