बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शेखपुरा में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHEKHPURA : जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में बीते शनिवार को पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक पक्ष के ग्रामीण 45 वर्षीय अदालत यादव की गोली लगने से मौत हो गयी। इसके बाद मृतक पक्ष के अक्रोशित लोगों ने हमला बोलकर दूसरे पक्ष के तीन लोगों को बीती देर रात्रि मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। 


घायलों को कोरमा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। जहां तीनो की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने पावापुरी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 55 वर्षीय रामप्रवेश यादव और उसके 25 वर्षीय पुत्र साजन यादव की मौत हो गई। जबकि घायल तीसरे 22 वर्षीय युवक रवीश यादव की हालत नाजुक बताई गई है। उसका इलाज चल रहा है। 

प्रथम पक्ष के घायल श्याम देव यादव का भी इलाज चल रहा है। बाप - बेटे की मौत होने के बाद दोनो की लाश को शेखपुरा रविवार की सुबह पावापुरी से लाया गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी है। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

उधर पुलिस ने अदालत यादव की गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत कोरमा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुरैना गांव के देवन यादव और पशुपति यादव को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों का रो- रो  कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस घटनास्थल के गांव में कैंप कर रही है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 

Suggested News