बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाये गए 3 कैदी हुए फ़रार, बैंक लूट के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाये गए 3 कैदी हुए फ़रार, बैंक लूट के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

PATNA : पटना के बाढ़ कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब सुनवाई के लिए लाए गए तीन कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बाढ़ के एएसपी अरविंद प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों को बेलछी इलाके में बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कैदी के फरार होने से कोर्ट परिसर एवं उसकी सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस महकमे में पूरी खलबली मच गई है। 

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस तीनों अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है। वहीँ इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गयी है।  

पटना से विकास की रिपोर्ट 

Suggested News