बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर में आलमीरा फैक्टरी के हॉट चैंबर फटने से 3 मजदूर घायल, मचा हड़कंप

हाजीपुर में आलमीरा फैक्टरी के हॉट चैंबर फटने से 3 मजदूर घायल, मचा हड़कंप

वैशाली. बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है। यहां आलमीरा फैक्टरी में हॉट चैंबर फटने से 3 मजदूर घायल हो गये है। इसके बाद घायल को इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बने गोदरेज आलमीरा फैक्ट्री में देर शाम हॉट चेंबर में हुए ब्लास्ट में फैक्ट्री के 3 मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गये। फैक्ट्री में ब्लास्ट और हॉट चैंबर्स फटने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर मौजूद फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने बताया कि इस फैक्ट्री के क्षेत्रफल के हिसाब से पुख्ता बंदोबस्त नहीं किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ब्लास्ट के दौरान गोदरेज आलमीरा फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन हॉट चैंबर के पास मौजूद तीन मजदूर इस ब्लास्ट का शिकार हो गये और बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी मजदूर को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


Suggested News