बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में निकाली गयी 351 फीट लम्बी तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

मुजफ्फरपुर में निकाली गयी 351 फीट लम्बी तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

MUZAFFARPUR : शहर में रामगढ़ परिवार के युवकों ने 73वे गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा सह शोभा यात्रा निकाली। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर से निकली सैकड़ों फीट लंबा तिरंगा और शोभा यात्रा सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने निकाला। वहीँ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्ग से होती हुई निकाली गई और राष्ट्रभक्ति का अनोखा परिचय दिया। इस दौरान मुजफ्फरपुर में 351 फ़ीट का तिरंगा आज आकर्षण का केंद्र बन गया। हर तरफ इस तिरंगे के सम्मान में लोग खड़े हो गए। जहां-जहां से ये तिरंगा यात्रा निकला। वहां के लोगों मे देशभक्ति का एक अलग जज्बा बनता गया।

दरअसल मुजफ्फरपुर शहर के रामगढ़ परिवार की तरफ से हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर इतनी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। यह रामगढ़ चौक से शुरू होता है। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामगढ़ चौक पहुंचता है। इसमें रामगढ़ परिवार के अलावा सैंकड़ों युवक और बुजुर्ग शामिल होते हैं।रामगढ़ परिवार के रोहित केवट और सोनू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। यह तिरंगा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम लोग बस यही कामना करते हैं कि देश में अमन-चैन बना रहे। सब भाईचारे के साथ रहें।

उन्होंने बताया कि ये यात्रा रामगढ़ चौक से शुरू होती है। जिसके बाद सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट, सोनरपट्टी, साहू रोड, हरिसभा, कल्याणी, मोतीझील, इस्लामपुर, कंपनीबाग होते हुए फिर रामगढ़ चौक पर समाप्त हो जाती है। मोके पर हर्ष अग्रवाल , रोहित केवट, सोनू चौहान, विक्की महतो, अरुण मेहता, मनीष चौहान, दशरथ चौहान , विकाश चौहान, रौनक कुमार मौजूद थे।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News