बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 36 लोगों की मौत, दमकल की 63 गाड़ियों से कई घंटों बाद पाया गया काबू

फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 36 लोगों की मौत, दमकल की 63 गाड़ियों से कई घंटों बाद पाया गया काबू

Desk. चीन के हेनान प्रांत की एक फैक्ट्री में आग लगने से करीब 36 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हैं, जबकि दो लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री की आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को करीब 6 घंटे लग गये। वहीं आग लगने की घटना से आसपास में अफरा-तफरी मच गयी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग सोमवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे लगी। इसे बुझाने में दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग को बुझाने में करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और 60 के करीब दमकलकर्मी लगे रहे। इस दौरान आग पर काबू पाने में दमकल की 63 गाड़ियां लगी रही। स्थानीय समयानुसार आग पर रात 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था और रात 11 बजे पूरी तरह से बुझा दिया गया।

चीन में आग से बचाव के नियमों की अवहेलना की वजह से औद्योगिक कारखानों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। साल 2019 के मार्च महीने में शंघाई से 260 किलोमीटर दूर स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से 78 लोगों की मौत हो गयी थी। इससे पहले साल 2015 में उत्तरी तियानजिन में एक कैमिकल वेयरहाउस में धमाका होने से 165 लोगों की मौत हो गयी थी।

Suggested News