बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

4 बजे तक पहले चरण के 26 सीट पर मतदान...

 4 बजे तक पहले चरण के 26 सीट पर मतदान...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के 26 सीट पर  मतदान खत्म हो गया है |। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई 4 बजे खत्म  हो गया | पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच मतदान हुआ ।पहले चरण में 1066 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे |इन उम्मीदवारों में आठ मंत्री सहित 952 पुरुष व 114 महिला प्रत्याशी शामिल थे | 

पहले चरण में जिन आठ मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना था  इनमें कृषि मंत्री प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जयकुमार सिंह, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सुबह 7 बजे से शाम 4  बजे तक - अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु) में मतदान कराये जायेंगे वहीं सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 26 सीटेों पर मतदान होंगे। इनमें -कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, चेनारी (सु), सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु), टिकारी, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकन्दरा (सु), जमुई, झाझा, व चकाई में मतदान ख़तम हो गया है|



Suggested News