बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को, बनाये गए मंत्रियों के PS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को, बनाये गए मंत्रियों के PS

PATNA: नीतीश कैबिनेट में शामिल चार मंत्रियों के सरकारी आप्त सचिव के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है.

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आप्त सचिव बीपीएससी के ओएसडी रहे कौशलेंद्र कुमार  होंगे। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह के आप्त सचिव पूर्णेन्दु कुमार होंगे. जबकि ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज के पीएस अमित कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के पीएस के तौर पर संजीव कुमार को पदस्थापित किया गया है।

Suggested News