बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अग्निपथ के विरोध में उपद्रवी छात्रों का तांडव, 4 स्कूल बस और 1 पुलिस जीप में लगाई आग

औरंगाबाद में अग्निपथ के विरोध में उपद्रवी छात्रों का तांडव, 4 स्कूल बस और 1 पुलिस जीप में लगाई आग

AURANAGABAD : औरंगाबाद में अग्निपथ के विरोध में भड़के आक्रोश ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान आक्रोशितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दाउदनगर पचरुखिया रोड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल पहुंचकर वहां विद्यालय के मुख्य द्वार को न सिर्फ तोड़ दिया। बल्कि कैंपस में घुसकर रोड़ेबाजी की और विद्यालय के 4 बसों में आग लगा दी। जो देखते-देखते धू-धू कर जल उठा। 

आक्रोशितो का आक्रोश इस पर भी शांत नहीं हुआ तो सड़क पर खड़ी हसपुरा थाने की बोलेरो वाहन में भी आग लगा दी। जो जलकर खाक हो गया। इस दौरान सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक पूरा इलाका उपद्रवी के हवाले रहा और उनके द्वारा करोड़ों की निजी और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति यह हो गई थी कि इनके आक्रोश के आगे पुलिस बल भी विवश रही और आगजनी की घटना को मूकदर्शक बन देखते रही। लगभग 4 घंटे तक चले उपद्रव को काफी मशक्कत के बाद शांत करने में पुलिस कामयाब हुई।

हालाँकि बाद में पुलिस महकमें ने दाउदनगर में पुलिस वाहन को फूंकने और चार स्कूली बसों को फूंकने के मामलें में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार की किसी नीति के विरोध का तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए और हिंसा करना गैरकानूनी है। दाउदनगर में उपद्रव मामले में कार्रवाई की जा रही है। मामले में दाउदनगर थाना में दोे प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। और भी उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन पर कार्रवाई की जाएंगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News