बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में गोकशी के लिए ले जाये जा रहे 40 गोवंश बरामद, बोधगया मठ में सभी को पहुंचाया गया

गया में गोकशी के लिए ले जाये जा रहे 40 गोवंश बरामद, बोधगया मठ में सभी को पहुंचाया गया

गया. ध्यान फाउंडेशन के द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र से कंटेनर में ले जा रहे 40 गाय-बैलों को पकड़ा गया है। गुप्त सूचना से मिली जानकारी पर ध्यान फाउंडेशन ने शुक्रवार को बंगाल की ओर ले जा रहे  गोवंश को पकड़ा है। इसके बाद बोधगया मठ में सभी गोवंश को सुरक्षित रखा गया।

इस संबंध में ध्यान फाउंडेशन के मेंबर नेहा ने बताया कि शुक्रवार को बीती रात गुप्त सूचना पर 40 गाय और बैलों को पकड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी जानवर गोकशी के लिए शेरघाटी, चेनारी, खिरियाँवा होते हुए बंगाल स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह सभी जानवरों को स्थानीय बाजार से खरीद-बिक्री कर कंटेनर में रख कर ले जाया जा रहा था। इसके बाद ध्यान फाउंडेशन ने पकड़कर बोधगया मठ में सुपुर्द कर दिया है।

साथ ही उक्त फाऊंडेशन के द्वारा चारे की व्यवस्था करा दी गई है। उन्होंने कहा कि दो गाय की कंटेनर में दबने से मौत हो गई है, जिसे मुहाने नदी में अंतिम संस्कार किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले हफ्ते में 40 गोवंश को और पकड़ा गया था। इसे बोधगया मठ में ही लाया गया था। मौके पर मुफसिल थाने कि पुलिस बोधगया पहुंचकर सभी गोवंशो को मठ में सुरक्षित उतरवाया है।

Suggested News