बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

42 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, देखें लिस्ट

42 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, देखें लिस्ट

PATNA : गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिसूचना के मुताबिक राज्य के पुलिस बल के लिए वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में 2 वर्षों के सेवा में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक प्रारंभ की जा रही है। इस साल बिहार के 42 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 

अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार की अध्यक्षता में गठित कमेटी जिसमें सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी एमआर नायक शामिल है। इस पद के लिए तिरहुत रेंज के तत्कालीन आईजी गणेश कुमार जो अभी वितंतु एवं तकनीकी सेवाओं कि आई जी हैं, एसटीएफ के एसपी राजीव रंजन, एसटीएफ के एसपी निलेश कुमार, बिहार गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा गौरव मंगला, मोतिहारी के तत्कालीन एएसपी शैशव यादव जो फिलहाल स्पेशल ब्रांच के एसपी हैं। 

वही लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार को इस पदक से सम्मानित करने का अनुशंसा किया गया है। इसके साथ ही दो पुलिस निरीक्षक, एक पुलिस अवर निरीक्षक और 33 सिपाहियों को इस पदक से अलंकृत किया गया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News