बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

त्रिपुरारी शरण बने उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव, 5 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

त्रिपुरारी शरण बने उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव, 5 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

PATNA : बिहार में एकबार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को उद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावे सामान्य प्रशासन के मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह को पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 5 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है।इन अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है। जिन आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है उनमें आदेश तितरमारे, दयानिधान पांडेय, धर्मेंद्र सिंह और संदीप कुडकलकट्टी शामिल हैं। 

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Suggested News