बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ 5 लाख मास्क का किया जाएगा वितरण,लोकल फॉर वोकल को लेकर चलेगा अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ 5 लाख मास्क का किया जाएगा वितरण,लोकल फॉर वोकल को लेकर चलेगा अभियान

PATNA: बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से अगले कुछ दिनों में 5लाख मास्क वितरण का लक्ष्य रखा गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है. पटना के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लॉक डाउन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के पांच आग्रह को संकल्प के रूप में लिया है और उसका पालन किया है

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के बीच राशन सामग्री का वितरण, कोरोना योद्धाओं का  सम्मान, पीएम केयर फंड में अंशदान, स्वच्छता अभियान, मास्क वितरण, गांव को सैनिटाइज करना इस तरह के कार्यक्रम लगातार करते रहे हैं.

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जरूरतमंदों को रक्तदान कर जान बचाने का भी काम किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अगले कुछ दिनों में  पूरे बिहार में मास्क वितरण का अभियान चलाया जाएगा. जिसमें 500000 मास्क वितरण एवं सैनिटाइजर वितरण का लक्ष्य रखा गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा आत्मनिर्भर भारत व लोकल फॉर वोकल जैसे नारों को आत्मसात कर अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

Suggested News