बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में सहोदर भाईयों सहित 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रोहतास में सहोदर भाईयों सहित 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM : रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र में संदिग्ध रूप से 24 घंटे के अंदर 5 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में दो युवक सहोदर भाई बताये जा रहे हैं। संदिग्ध रूप से अचानक बीमार होने के बाद मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि बड़की खरारी के अर्जुन पासवान के दो पुत्र बुद्धू पासवान एवं चंदन पासवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। जबकि उसी गांव के धनंजय सिंह एवं संजय सिंह की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 


इसके अलावा बगल के गांव बभनी पहाड़ी में भी मनीष सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई। मृतकों में 4 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि एक मृतक के शव का दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि गांव के कुछ अन्य लोग भी बीमार है। जिसका किसी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। मौत कैसे हुई? इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।

लेकिन जिस पिता के दो पुत्रों की मौत हुई है, उस अर्जुन पासवान का कहना है कि उसके दोनों पुत्रों की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। जबकि मनीष सिंह के पिता का कहना है कि उसके पुत्र की मौत पेट तथा कमर में असहनीय दर्द के बाद आंख की रोशनी चले जाने के कारण हुई है।

मृतक मनीष के पिता जगदीश सिंह कहते हैं कि कभी-कभी हल्का-फुल्का शराब का सेवन किया करते थे। लेकिन मौत कैसे हुई? यह कहीं से स्पष्ट नहीं है। स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जता रही है। जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। अब यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर एक साथ इतने लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर कैसे हो गई?

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News