बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

5 वर्षीय बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, ग्रामीण में आक्रोश

5 वर्षीय बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,  ग्रामीण में आक्रोश

MOTIHARI : जिले के बनकटवा थाना क्षेत्र स्थित बिजबनी नदी के किनारे से एक 5 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी जुट गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बच्ची पिछले दो दिनों से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। वहीं आज सुबह कुछ ग्रामीण नदी किनारे जा रहे थे। उसी दौरान लोगों ने नदी के किनारे बने हनुमान मंदिर के पीछे बच्ची के शव को पड़ा देखा। 

बताया जा रहा है कि बच्ची के शव के पास ही सुलेशन के कई खाली टयूब और पॉलिथीन बरामद हुए है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि  पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। 

घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News