बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार एसटीएफ को मिली सफलता, 50 हज़ार के इनामी रामभरोस सिंह को किया गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ को मिली सफलता, 50 हज़ार के इनामी रामभरोस सिंह को किया गिरफ्तार

BEGUSARAI : जिले में अपराध की दुनिया का आतंक और 50 हजार का इनामी अपराधी रामभरोस सिंह आखिरकार बिहार एसटीएफ के हाथ चढ़ गया। बर्षो से पुलिस की पकड़ से दूर रामभरोशी सिंह की गिरफ्तारी झारखंड के जमशेदपुर टाटा से की गई है। हत्या , लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 17 मामले के आरोपी रामभरोश सिंह चर्चित पीयूष हत्या कांड से सुर्खियों में आया था जिसके बाद वो बेगूसराय में अपराध की दुनिया में अपना एक मुकाम बनाया था। बताते चलें कि बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पटना की टीम ने बेगूसराय के कुख्यात अपराधी रामभरोस सिंह को झारखंड के टाटा से गिरफ्तार कर लिया है। राम भरोस सिंह पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। 

मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर निवासी रामबालक सिंह का पुत्र राम भरोस सिंह जिला का कुख्यात अपराधी है। इसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, लूट, गोलीबारी, नगर निगम में गोलीबारी समेत 17 से अधिक मामले दर्ज हैं तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार पीछे पड़ी हुई थी। इसी बीच रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि राम भरोस सिंह झारखंड में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रामभरोस की गिरफ्तारी कई बड़े मामले का खुलासा होने की संभावना है। 

निशित प्रिया ने बताया कि रामभरोस सिंह के विरुद्ध नगर थाना, रतनपुर ओपी, मुफस्सिल थाना, नावकोठी थाना, बरौनी थाना आदि में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद विभिन्न मामलों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। अभी जेल भेजा जा रहा है, जल्द ही पुलिस उसे रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ करेगी। इधर, चर्चा है कि रामभरोस को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा उसकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी भी पकड़े गए हैं। लेकिन पुलिस इस संबंध में अभी कुछ नहीं बोल रही है तथा जल्द ही इसका खुलासा होगा। 

बेगूसराय से अनुष्का राय की रिपोर्ट 

Suggested News