बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

STF के शिकंजे में इनामी अपराधी, अमन झा चढ़ा पुलिस के हत्थे

STF के शिकंजे में इनामी अपराधी, अमन झा चढ़ा पुलिस के हत्थे

PATNA : नवगछिया के दुर्दांत अमन झा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अमन को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहपुर थाना के चर्चित एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या समेत लूट और हत्या के मामले में फरार चल रहे अमन की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये इनाम रखा था। बताया जा रहा है कि आईजी ऑपरेशन को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अमन नवगछिया में देखा गया है। जिसके बाद एसटीएफ एसपी रंजीत मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस टीम ने छापामारी कर अमन को बेगूसराय-नवगछिया बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। कुख्यात अमन नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित रंजन टोला गांव में 26 नवंबर 2017 को एक परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया था। उस घटना में जहां तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई थी, वहीं एक लड़की गंभीर रुप से घायल हुई थी, जिसकी मौत एक महीने इलाज के बाद हो गई थी। 

उस घटना का पता अमन के एक गुर्गे की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। अमन के चेले ने बताया था कि उस घटना को अमन और उसने मिलकर अंजाम दिया था। वहीं अमन जिले में लूट और हत्या के कई मामलो में शामिल रहा है। अमन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर ऱखा था।   

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News