बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के एक जज से बिल्डर पति-पत्नी ने ठग लिए 55 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के एक जज से बिल्डर पति-पत्नी ने ठग लिए 55 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : बिहार के एक जज ठगी के शिकार हो गए हैं। पूर्वी चंपारण के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण मोहन तिवारी से ठगों ने 55 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली है। उन्हें एक बिल्डर पति-पत्नी ने मिलकर ठगा है। एडीजे से फ्लैट देने के नाम पर अर्जुना होम प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अरविंद कुमार ठाकुर और उनकी पत्नी शशि कला ने 55 लाख  से अधिक की ठगी कर ली।

पटना पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति पत्नी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पटना पुलिस ने बिल्डर को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विनायक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि दोनो मूल रूप से मधुबनी जिले के सकरी थाना अंतर्गत सागरपुर का निवासी है। ADJ जब सासाराम में न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित है तब आरोपियों ने कहा कि पटना के पटेलनगर स्थित रामेश्वरम अपार्टमेंट में फ्लैट का निर्माण करा रहा हूं। फ्लैट सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News